फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जो पुरानी पेंशन को बहाल करेगा, वही देश पर राज करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल के लिए गुप्त मतदान कराया जाएगा। 21 और 22 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी कर्मचारियों से भाग लेने का आह्वान बुधवार को प्लांट डिपो के कैंटीन में गेट मीटिंग के दौरान ईसीआरकेयू के पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्षता अरुण कुमार उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

मीटिंग मे ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि फेडरेशन के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त फोरम का गठन किया गया है। 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में रेलकर्मियों सहित अन्य केन्द्रीय और राज्य के कर्मचारियों, शिक्षक संघों, रक्षा मंत्रालय के सिविल कर्मचारियों आवाज बुलंद की थी। इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटी है। अब फेडरेशन के मुंबई सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया है कि पेंशन बहाली के लिए रेलकर्मी रेल हड़ताल करेंगे। इसके पहले गुप्त मतदान से रेलकर्मियों से समर्थन लिया जाएगा। इसके लिए 21 और 22 नवंबर को गुप्त मतदान होगा। उन्होंने रेलकर्मियों से हड़ताल के समर्थन का आह्वान किया। कहा कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा। इस अवसर पर सुल्तान अहमद, रामजी यादव, मोहन राम, संजय कुमार सिंह, जीत बहादुर थापा, इमरान खान, संजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार सिंह, नारद मुनि राय, संतोष, कृष्णा शाह, संजय कुमार, असलम आरजू, करमजीत प्रसाद, ऋषिकेश यादव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ, सतीश कुमार, शिवचरण प्रसाद, राम रतन सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें