फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गर्मी में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रचंड गर्मी में लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। यहां तक पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इन दिनों कमी आई है। अस्पताल की ओपीडी से लगायत हर जगह जहां मरीजों की भीड़ पहुंच रही थी, वहीं अब मरीजों की संख्या कम हो गई है। अस्पताल की ओपीडी में पहले जहां पहले लगभग 1200 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या घटकर 900 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है। पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती थी और प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज पहुंचते थे, वहीं यह संख्या कम होकर 900 तक पहुंच गई है। डॉक्टर कक्ष, पैथालॉजी, एक्सरे कक्ष, औषधि केंद्र, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य स्थानों पर भीड़ कम हो रही है। इससे मरीजों को जल्द जांच व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो जा रही हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. संजय कुमार का कहना है कि भीड़ कम होने के कारण भीषण गर्मी है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रह रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें