फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक बार के बाद फिर नहीं लगी नगर पालिका की मोहल्ला चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित वार्डेा में लोगों के बीच उनकी समस्याओं को सुनकर हल करने के उद्देश्य से मोहल्ला चौपाल लगाने की योजना बनाई गई थी। 12 नवंबर को पालिका क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी वार्ड में चौपाल का आयोजन हुआ। इसके बाद फिर चौपाल नहीं लगी। 25 वॉर्डों में यह आयोजन होना था, 6 की सूची भी जारी थी, लेकिन दो माह बाद भी अब तक किसी अन्य वार्ड में मोहल्ला चौपाल का आयोजन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने 12 नंवबर 2025 को कैलाशपुरी वार्ड में मोहल्ला चौपाल का आयोजन कराया था। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को पटेल नगर, 26 नवंबर को सुभाष नगर, 03 दिसंबर को लाठ नंबर भाग एक, 10 दिसंबर को न्यूमहाल, 17 दिसंबर को ईस्टर्न बाजार, 24 दिसंबर को वेस्टर्न बाजार और 31 दिसंबर 2025 को मैनाताली वार्ड में मोहल्ला चौपाल लगानी थी।
नगर के शेष वार्ड में जन चौपाल लगाने के लिए कोई तिथि भी तय भी नहीं की गई थी। कैलाशपुरी वार्ड में चौपाल लगे दो माह हो चुका है। इसके बावजूद अब किसी अन्य वार्ड में नगर पालिका की ओर से जनचौपाल नहीं लगाई गई। इससे लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

एसआईआर कार्य में व्यस्तता के चलते मोहल्ला चौपाल का आयोजन नहीं हो पाया था। शीघ्र ही कार्यक्रम जारी कर मोहल्ला चौपाल फिर से लगाई जाएगी। - राजीव मोहन सक्सेना, ईओ, प्रभारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें