फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सांसद ने इंटरलॉकिंग सड़क और ड्रेन का किया शिलान्यास

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी महमूदपुर में सड़क का ​शिलान्यास करती राज्य सभा सासंद दर्शना सिंह। स्र
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड-6 महमूदपुर कैलाशपुरी भाग-2 में इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन निर्माण कार्य का रविवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने शिलान्यास किया। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से प्रेम नारायण पाठक के मकान से रमेश तिवारी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और सीसी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी है। सड़क और जल निकासी जैसी व्यवस्थाएं बेहतर होने से स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है।
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सावित्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें