फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया विकास का वादा

Tue, 24 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मेडिकल कालेज, सेना भर्ती रैली, सिंचाई संसाधनों को मजबूत करने के बावजूद  अभी चंदौली को बहुत कुछ देना है।
विज्ञापन


यह आश्वासन सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर रविवार की देर शाम अपने पैतृक गांव माधवपुर में आयोजित समारोह में दिया।



मनोज सिंह ने कहा कि चंदौली के विकास के लिए समाजवादी पार्टी विशेष रूप से सक्रिय है।

 मैंने भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर कोशिश की है।

शिक्षा, सिंचाई, रोजगार के क्षेत्र में विशेष काम हुए हैं। कहा कि मेडिकल कालेज की घोषणा हो चुकी है, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए सैयदराजा में राजकीय डिग्री कालेज की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


एक बार सेना भर्ती रैली हो चुकी है और फिर से रैली कराने की तैयारी चल रही है। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए भी काम हो रहा है लेकिन अभी यह विकास अधूरा है। विकास के लिए बहुत कुछ किया जाना है।
विज्ञापन



कहा कि मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा जनपद का विकास के माध्यम से दिया जाएगा।  नेताजी चाहते हैं कि समाजवाद का परचम हर जगह लहराए और समाज के अंतिम व्यक्ति का भी विकास हो। वे इसी उद्देश्य वे भी काम कर रहे हैं।

सड़कों की मरम्मत के लिए जो कुछ हो सकेगा जरूर किया जाएगा।


 इसके पूर्व उन्होंने केक काट कर नेताजी के लंबी उम्र की कामना की वहीं लोगों में मिठाइयां बांटी। रात में सहभोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें