फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विधायक ने जनता के हाथों करवाया सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहुली और धपरी में सड़क निर्माण के लिए आम जनता से शिलान्यास कराया। बरहुली में विधायक निधि से 9.93 लाख रुपये तथा धपरी में 9.98 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़कों का शिलान्यास जनता और महिलाओं के हाथों कराया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी। ये सड़कें ग्रामीणों का आवागमन सुगम बनाएंगी और क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान करेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में धपरी के प्रधान संजय सोनकर, बरहुली के प्रधान विनोद बिंद, घूरो के प्रधान रमेश सोनकर, रेमा के प्रधान लवकुश बिंद, दिलीप कन्नौजिया, बनारसी बिंद, जीवन बिंद, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें