फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी की नीयत से आए बदमाश ने महिला पर की फायरिंग, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। कस्बे के सुंदरबन मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात पांच नकाबपोश बदमाश मेन गेट फांदकर एक घर में घुस गए और बंद कमरे का ताला तोड़ने लगे। इसी बीच घर की महिला दिलकश बानो (35 वर्ष) ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया। दिलकश ने साहस कर एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन तभी उसने तमंचे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। दिलकश के सिने और कंधे में गोली लगने से वह गिर गई। वारदात के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से भाग गए। मां की चीख सुनकर घर में मौजूद उसकी बेटी बाहर आई और अपने मामा को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी भेजा। दिलकश के भाई मेराज ने बताया कि दिलकश बानो का पति सफुल्ला बाहर मजदूरी करता है। घर पर दिलकश अपने बच्चे के साथ रहती है। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर घर को निशाना बनाया। थाना प्रभारी विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम ने आस-पास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है। दिलकश आईसीयू में भर्ती है। एक गोली उसके सिने में फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें