फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पारा पहुंचा 41 के पार, भीषण गर्मी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में पारा 41 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में अप्रैल आने के साथ ही भीषण गर्मी के आसार दिखने लगे हैं। हवा की रफ्तार भी 24 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक इस बार प्रचंड गर्मी के आसार अभी से दिखाई देने लगे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़े झुलसाएंगे। ऐसे में आमजन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। 31 मार्च को अधिकतम तापमान सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे लोगों को दिन तो दिन रात में भी गर्मी सताने लगी। अप्रैल के पहले दिन तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के प्रचंड रुप के आगे सभी बेहाल हैं। दिन में तीखी धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं गर्म हवा के थपेड़ों से भी राहत नहीं मिल रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके बाद पारा लगातार ऊपर जाएगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें