चहनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मियों द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) का सामान उपलब्ध न कराने और काम में लापरवाही की शिकायत से नाराज प्रभारी चिकित्साधिकारी ने चिकित्सकों समेत 25 कर्मियों का वेतन रोक दिया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी चहनिया ने बैठक कर आईसीडीएस की समीक्षा की। इसमें लापरवाही मिलने पर चिकित्सकों समेत 25 कर्मियों का उन्होंने वेतन रोक दिया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने उच्चाधिकारियों के यहां भी भेजी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रितेश कुमार ने बताया कि आईसीडीएस के तहत वजन मशीन आदि उपलब्ध न कराने पर यह कार्रवाई की गई है।