फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दिनभर लगा रहा जाम, पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शनिवार को त्योहार के बाबत खरीदारी करने वालों के चलते नगर में दिनभर जाम लगा रहा है। यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने में पुलिस को परेशानी हुई। जाम का हाल यह रहा कि एक किलोमीटर का सफर तय करने में बीस से पचीस मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए शनिवार को दिनभर बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। लोग मिठाईयां, पूजा पाठ समेत अन्य सामाग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। त्योहार पर भीड़ के कारण दिनभर नगर में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को सामान्य बनाने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे लेकिन लोगों की भीड़ के आगे सभी योजनाएं फेल हो गई। यातायात को सामान्य बनाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इस संबंध में सीओ ट्रैफिक जगत राम कन्नौजिया ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए सवारी वाहनों को शहर के बाहर रोक दिया गया है। वहीं शहर के भीतर काफी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें