फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेल-खेल में स्टार्ट हुई जीप पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र से चकिया मार्ग पर शनिवार सुबह खेल-खेल में युवक ने जीप को स्टार्ट कर दिया और वह बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में मां काली नगर निवासी सोनू यादव (22) घायल हो गया। उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के वार्ड नंबर पांच मां काली नगर निवासी सोनू यादव (22) व शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ जीप से सोनभद्र के जंगलों में स्थित अमिला भवानी धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। शनिवार की सुबह सभी वापस लौट रहे थे। बीच रास्ते जंगल में दोस्तों ने खाना खाने की योजना बनाई। सड़क के किनारे जीप खड़ीकर खाने का इंतजाम करने लगे। इसी बीच सोनू ने खेल-खेल में जीप स्टार्ट कर दी।
विज्ञापन

सोने स्टेयरिंग संभाल नहीं सका। ऐसे में जीप बेकाबू होकर कुछ आगे बढ़ी और पलट गई। इससे सोनू जीप के नीचे दब गया। इससे दोस्तों में खलबली मच गई। अन्य लोगों की सहायता से सोनू को नीचे से बाहर निकाला और घायलावस्था में उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय आए। यहां चिकित्सा ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। विशुन यादव के तीन पुत्रों में सोनू यादव सबसे छोटा पुत्र था। वह ई रिक्शा चलाने का कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कर्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें