फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संपूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा आवास, शौचालय का मुद्दा

विज्ञापन
चकिया में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम ईशा दुहन व एसपी अंकुर अग्रवाल। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आवास, शौचालय का मुद्दा छाया रहा। जिला स्तरीय समाधान दिवस चकिया तहसील में आयोजित हुआ। इसमें डीएम ईशा दुहन ने 54 में सात मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में क्षेत्र के अमरा उत्तरी, भलुआ बिलौरी, बलिया कला ग्राम पंचायत में आवास व शौचालय योजना में बड़े पैमाने पर धन उगाही का आरोप पात्र ग्रामीणों ने लगाया। फरियादियों की शिकायत पर डीएम ने संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी को जांच का निर्देश दिया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में किसानों ने बंधी डिवीजन और चतुर्थ प्रखंड के सहायक अभियंता की ओर से किसानों के प्रति सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत डीएम से की। बेलावर, गौडिहार गांव में भूमि पैमाइश को लेकर डीएम ने पुलिस व राजस्व कर्मियों को भेज कर सीमांकन किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैंप, दिव्यांग मेडिकल बोर्ड कैंप, मेडिकल एसेसमेंट कैंप, किसान सम्मान निधि हेल्प डेस्क लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, डीएफओ दिनेश सिंह, सीएमओ डॉ. वाइके राय, एसडीएम ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार विकासधर दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला नगरीय विकास परियोजना अधिकारी संजय मौर्य, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम, उपखंड अधिकारी अनिल सिंह, सीडीपीओ राकेश बहादुर रहे।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार सीडीओ अजितेंद्र नरायन की अध्यक्षता में पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 39 प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीएम अविनाश कुमार, तहसीलदार विराग पांडेय, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, राकेश सिंह, विनय कुमार, आशीष मौर्य रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय की देख-रेख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 79 प्रार्थना पत्रों में आठ प्रार्थना पत्रों का समाधान किया गया। इस मौके बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, एसडीओ विद्युत संजय कुमार, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, राजेश सिंह रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अजय मिर की देख रेख में 27 प्रार्थना पत्रों में दो का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें