मोहनिया। क्षेत्र के पीडीडीयू-गया रेलखंड के भभुआ रोड व कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप दो अलग-अलग घटना में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई।
कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की दोपहर कुदरा थाना क्षेत्र के गोलूडीह गांव निवासी सूरजभान चौधरी (35) की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरी घटना भभुआ रोड स्टेशन के समीप रामगढ़ रोड के पुल के नीचे हुई। 55 वर्षीय अधेड़ ट्रेन के चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी को सूचना देने के बावजूद घटनास्थल पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही उसे मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। संवाद