फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में पटरियों पर दिखा जलभराव

Sun, 19 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
डा. आरपी त्रिवेदी स्टेशन का निरीक्षण करते हुए
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. आरपी त्रिवेदी ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटरियों पर जल जमाव की स्थिति पर पूछताछ की। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 
विज्ञापन

रेलवे ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन को दस सबसे अधिक गंदे स्टेशनों में शुमार किया है। इसके बाद से रेलवे के अधिकारी स्टेशन को साफ सफाई की कवायद में जुटे हैं। पूर्व में मुगलसराय रेलवे स्टेशन को साफ करने के लिए तीन वर्षों के लिए करोड़ों रुपये का ठेका दिया जा चुका है। स्टेशन पर साफ सफाई भी हो रही है लेकिन सबसे बड़ी संख्या पटरियों पर होने वाला जलजमाव है। शनिवार को दोपहर में बारह बजे सीएमडी डा. आरएन  त्रिवेदी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके दुबे, वरीय मंडलीय चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह के साथ सभी प्लेटफार्मों पर घूम घूम कर देखा। इस दौरान पटरियों पर गंदगी की स्थिति के बावत पूछताछ की। इस पर बताया गया कि प्लेटफार्म से पानी निकासी के लिए बने ड्रेन अत्यधिक पुराने हैं। जर्जर स्थिति की वजह से साफ सफाई नहीं हो पाती है। 
यही नहीं स्वास्थ्य निरीक्षकों की भी कमी है। इस पर उन्होंने इसके लिए उचित उपाय करने को कहा।  उन्होंने स्टेशन को हर हाल में साफ सफाई का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें