फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छुट्टी मांगने गई कक्षा चार की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक।
विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। बरसठी थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शनिवार को गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद पर कक्षा चार की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे छात्रा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद के पास छुट्टी मांगने पहुंची थी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि मास्टर साहब गंदे तरीके से छू रहे थे और कह रहे थे कि जब मैं चलूंगा, तभी साथ लेकर चलूंगा। जबकि वह बक्शा थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र होकर स्कूल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी शिक्षक रजनीश निषाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषी शिक्षक को निलंबित कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें