फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
ईनामिया बदमाश शौकीन। स्रोत:-पुलिस
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र का गैंगस्टर एक्ट का आरोपी और 50 हजार रुपये का इनामी शौकीन को एसटीएफ ने रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के नीचे गोरखपुर-देवरिया हाईवे से गिरफ्तार किया है। शौकीन मुज्जफरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र के सबंल हेड़ा का रहने वाला है और उसके विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न थानों में 17 प्राथमिकी दर्ज हैं। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद सैयदराजा पुलिस के हवाले कर दिया है, जो आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अमित कुमार नागर ने बताया कि आरोपी शौकीन के रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाध्याय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विजय वर्मा और रवि वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शौकीन ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार से गोवंशीय पशुओं की तस्करी असम और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में करता है। मार्च 2023 में सैयदराजा थाना में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद वह विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी को सैयदराजा थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें