फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधान ने किया कब्जा, प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। थाना क्षेत्र के मुर्की गांव में प्रधान सादिक अहमद द्वारा कब्जा की गई सरकारी जल खाते की लगभग 8 बिस्वा जमीन को मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर खाली करा लिया।
विज्ञापन

सादिक अहमद ने सरकारी जल खाते की जमीन पर निर्माण कराकर कब्जा कर लिया था और उसका निजी उपयोग कर रहे थे। तहसीलदार न्यायालय ने लगभग एक साल पहले ही इस जमीन से बेदखली का आदेश जारी किया था। इस बीच मंगलवार को एसडीएम केराकत शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अजीत कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर चलवाकर जमीन खाली करा ली गई। इस दौरान नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, कानूनगो, लेखपाल और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी जल खाते की जमीन पर प्रधान का कब्जा था। उसे खाली करा लिया गया। जमीन खाली कराने के बाद आगाह किया गया कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें