फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने का महाअभियान चलेगा

Fri, 09 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी के मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने कहा कि फरवरी में जिले के लोगों का आधार कार्ड बनाने के लिए महा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जगह जगह शिविर भी लगाए जाएंगे। वे गुरुवार को दोपहर 12 बजे यूनियन बैंक आफ इंडिया के हेतिमपुर शाखा का उद्घाटन करने के बाद जागेश्वरनाथ धाम में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार तक यूरिया के उपलब्ध होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया की हेतिमपुर शाखा वरदान सिद्ध होगी।  कृषि क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले इस क्षेत्र के पिछड़ने के मूल कारणों की तलाश होनी चाहिए तथा बिजली एवं सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के उपाय जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के क्रेडिट कार्ड से लोग खाद, पेट्रोल, डीजल आदि खरीद सकते हैं। इसी तरह सहकारी समितियों में 31 दिसंबर तथा 30 जून तक ऋण की अदायगी करके कम ब्याज का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद आधार कार्ड बनाने की परिकल्पना की गई। लोगों को आधार कार्ड बनवाने में रुचि लेनी चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि घर में शौचालय बनवाने पर लाभार्थी को 12 हजार रुपये शासन से मिलेंगे। पर यह रुपया तभी मिलेगा जब वे अंशदान के रूप में नौ सौ रुपये जमा करेंगे। इस अवसर पर एडीएम देवकृष्ण तिवारी, सीडीओ जगदीश सिंह, एसडीएम चकिया रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार जगदीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम   का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें