केंद्र सरकार ने जो अच्छे दिन दिखाने का जनता से वादा किया था, उसे पूरा
कर रही है। महंगाई पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा चुका है लेकिन अभी और
नियंत्रित करना है ताकि हर गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान सहूलियत से मिल
सके।
उक्त बातें बलिया जिले के फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने
कैलाशपुरी स्थित एक आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि
प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर हर जगह फेल हो रही है।
कहा कि सुशासन
की ढपोरशंखी घोषणा करने वाली प्रदेश सरकार न तो प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों
को दुरुस्त कर सकी, न ही बिजली व्यवस्था और न ही सिंचाई व्यवस्था।
यहां तक
की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करने के लिए सरकार के मंत्री और विधायक किसानों
को दुखती रग पर मलहम लगाने तक नहीं पहुंची। भर्ती के संबंध में उन्होंने
कहा कि पुलिस की हुई 38 हजार भर्तियों में इटावा और आसपास के जनपदों के
करीब 36 हजार बेरोजगारों को सरकार ने नौकरी दी। लेकिन अधिकांश जनपदों में
बेरोजगार आस में हैं।