फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के मलेवर गांव की किशोरी निर्मला (12) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। सोमवार को सुबह जंगल के पास किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मलेवर गांव निवासी रामनिहोर की सबसे छोटी पुत्री निर्मला (12) रविवार की रात शादी समारोह में अपनी चचेरी बहनों के साथ नाच देखने गई थी। नाच के दौरान वह बहनों से पानी पीने की बात कहकर गई तो फिर रातभर गायब रही। सुबह जंगल के पास उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि घटना के 48 घंटे बाद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आठ से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने सर्विलांस और शादी के वीडियो की फुटेज भी चेक कर रही है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें