फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नमाज के बाद अल्लाह की राह में दी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को अकीदत के साथ मनाई गई। अकीदतमंदों ने सुबह मस्जिदोंं और ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। इसके बाद घरों में जानवरों की कुर्बानी दी गई। इस दौरान जगह-जगह लगे मेले में बच्चों ने झूले-चरखी का लुत्फ उठाया। मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकाबाद दी। जामा मस्जिद पीडीडीयू नगर, जामा मस्जिद अलीनगर, ईदगाह शाहकुटी, इस्लामपुर ईदगाह, कसाब महाल स्थित मीनारा मस्जिद, इस्लामपुर स्थित मस्जिद, दुलहीपुर स्थित मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इसके बाद घर में जानवरों की कुर्बानी दी गई। पड़ाव, दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, सैयदराजा, कमालपुर, चहनियां में भी बदकीद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें