फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की हकीकत देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने सबसे पहले जहानाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके बाद गया स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित भवन समेत यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और परियोजना को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने गया जंक्शन से सोन नगर होते हुए गढ़वा रोड तक विंडो ट्रेलिंग के जरिए रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल परिचालन, अनुरक्षण और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा।
विज्ञापन

अंकोरहा स्टेशन पर काराकाट सांसद राजा राम सिंह और डाल्टनगंज स्टेशन पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्रों में रेल सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांसदों से रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सुझाव भी लिए। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार, पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना और धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें