फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में वर वधू कक्ष का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। इमलिया गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शनिवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने वर-वधू कक्ष के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रों के बीच शिलान्यास किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से ब्रह्म बाबा के स्थान पर हर साल 24 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 24 अप्रैल को छह जोड़ी शादी निश्चित है। अब तक जिला पंचायत की तरफ से लगाए गए टीन शेड में सामूहिक विवाह का आयोजन होता रहा है।गर्मी के मौसम में वर वधू पक्ष को लू के थपेड़ों को सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए समिति ने 15 फीट चौड़ा और 66 फीट लंबा वर-वधू कक्ष बनवाने का फैसला लिया है। कमरा बन जाने से वर-वधू सहित उनके साथ आने वाले मेहमानों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यहां अब जल्द ही वैवाहिक भवन का निर्माण हो जाएगा। इस दौरान भगवती त्रिपाठी, इंदल सिंह बाबा, विक्की सिंह, त्रिभुवन सिंह, बच्चा सिंह, सर्वजीत यादव, रोशन सिंह, गिरिजेश, बृजेश बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें