फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों की धुनों पर किया डांस

Tue, 13 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के रोशनी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव  सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर बच्चों ने लोकगीत और पाश्चात्य संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों की मनभावन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर परं सुशील सिंह ने कहा कि इतनी सर्दी में बच्चों का जोश देखकर अच्छा लगा।


बच्चे एक कोरे कागज की तरह होते हैं। उनको जैसी शिक्षा दी जाती है वे वैसा ही ग्रहण करते हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजना चाहिए ताकि वह देश और समाज के हित में कार्य कर सकें।



 कहा कि आज विवेकानंद जयंती है। विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों को विवेकानंद जी के बारे में बताना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




 कार्यक्रम में  शिवशंकर पटेल, अशोक सोनकर, भानू तिवारी, सदानंद दूबे, विकास सिंह, सुनील , संतोष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इकबाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें