फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन प्रधान पद पर 1045 का नामांकन

Sun, 22 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के तीसरे चरण के लिए जिले के चंदौली, बरहनी और चकिया ब्लाक में शनिवार को नामांकन शुरू हुआ।
विज्ञापन


पहले दिन प्रधान पद के लिए 1045 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 974 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ब्लाकों पर खासी गहमागहमी रही।

 चंदौली में 393 प्रधान और 349 सदस्य, चकिया में 349 प्रधान और 245 सदस्य तथा बरहनी में प्रधान पद के लिए 303 और सदस्य पद के लिए 380 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भ्
विज्ञापन


चंदौली ब्लाक में न्याय पंचायत वार दस काउंटरों पर नामांकन शुरू हुआ। 88 ग्राम प्रधान और 1082 सदस्य पद के लिए पहले दिन प्रत्याशियों ने जुलूस संग सदर ब्लाक पहुंचकर अपनी ताकत  दिखाई।

 जहां प्रत्याशी व प्रस्तावकों  की भीड़ जमा थी। पहले दिन सदर ब्लाक क्षेत्र से प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए 393 तथा  ग्राम पंचायत सदस्य के  349 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

इस दौरान सदर  ब्लाक के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सदर  ब्लाक के बाहर तैनात पुलिस कर्मी सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने  में सक्रिय दिखे। सदर कोतवाल साजिद सिद्दीकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभ्ााले रहे। 

चकिया ब्लाक में 89 प्रधान और 1082 सदस्य पद के लिए नामांकन के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां न्याय पंचायतवार तेरह काउंटर बनाए गए।

यहां शाम तक प्रधान पद के लिए 349 और सदस्य पद के लिए 245 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान जमकर धारा 144 का उलंघन हुआ। हालांकि पुलिस ने ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आरओ चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन हुआ।
 सैयदराजा  ः बरहनी विकास खंड में 75 प्रधान और 945 सदस्य पद के लिए नामांकन सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। देर शाम तक प्रधान पद के लिए 303 और सदस्य पद के लिए 380 ने नामांकन किय

न्याय पंचायतवार 12 टेबल लगाए गए थे। इस दौरान आरओ जिला बचत अधिकारी रावेन्द्र प्रताप, बीडीओ सीएल सिंह आदि लगे रहे। थानाध्यक्ष रामप्रकट यादव पुलिसबलों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें