फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नैढ़ी और महमदपुर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। महमदपुर जमालपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला और दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को खेल गया। जिसमें नैढ़ी और महमदपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल में नैढ़ी और हर्धन की टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैढ़ी की टीम ने निर्धारित ओवर में 120 रन बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्धन की टीम निर्धारित ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरा सेमीफाइनल महमदपुर और भूसौला के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महमदपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 208 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भूसौला की टीम मात्र 40 रन पर आउट हो गई। फाइनल मुकाबला रविवार को महमदपुर और नैढ़ी के बीच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अरुण जायसवाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें