फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के मद्धुपुर गांव में रविनाथ तिवारी के घर को शुक्रवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। पीड़ित रविनाथ ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और एक लाख रुपये नकद चोर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। मद्धुपुर गांव निवासी रविनाथ तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ गंजख्वाजा रिश्तेदार के यहां गए थे। रात 11 बजे घर लौटे और सो गए। भोर करीब 3 बजे पत्नी की आवाज सुनकर जगे तो सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा किसी तरह निकाला और बाहर आए। इसके बाद कमरे में पहुंचे तो आलमारी खुली और उसमें रखे लाखों के गहने और नगदी गायब थे। उन्होंने बताया कि बेटी की शांदी के लिए आभूषण बनवाकर रखे थे। बताया कि 22 लाख के गहने और एक लाख रुपये नकद चोर ले गए हैं। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें