फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ भरे रास्ते से होकर परीक्षा देने पर विवश हैं परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित महाविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। मार्ग पर जलभराव व कीचड़ होने के कारण परीक्षार्थियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग मार्ग की मरम्मत नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

नागेपुर गांव सभा में मुख्य मार्ग को छोड़कर कस्बा मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण नही हो पाया है। इससे बरसात के दिनों में कस्बा के मुख्य और कॉलेज मार्ग पर जलभराव हो जाता है। स्थानीय पीजी कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं कॉलेज मार्ग पर जलभराव के कारण आने-जाने में परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और प्रधान मौन साधे हुए हैं।इस संबंध में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कहा कि अभियान चलाकर कॉलेज मार्ग की साफ-सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें