नगर के लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में 766 सीटों पर
प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 2207 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यह
परीक्षा नगर के चार केंद्रों पर हुई।
छात्रों की भीड़ को देखते हुए
बड़े पैमाने पर परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।
सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े बारह बजे तक होने वाली परीक्षा में शामिल होने
के लिए छह बजे से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
नगर
सहित आसपास के इलाकों के लिए लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज में प्रवेश के
लिए काफी होड़ रहती है। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से लालबहादुर
शास्त्री पीजी कालेज के साथ बगल में स्थित लालबहादुर शिक्षण संस्थान, नगर
पालिका इंटर कालेज और रामकृष्ण बालिका इंटर कालेज में भी प्रवेश परीक्षा
हुई।
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए बीस छात्रों पर एक निरीक्षक की
ड्यूटी लगाई गई थी।
इस दौरान परीक्षा केेंद्रों के आसपास छात्रों का जमघट
लगा रहा और रास्ते पर जाम की स्थिति रही। इससे आवागमन करने में लोगों को
परेशानी हुई।
प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री कटरे में
दोपहर बाद तक अघोषित बंदी की स्थिति रही। परीक्षार्थियों की वजह से पूरा
कटरा सुबह से ही भरा रहा।