विकासखंड के मझिलेपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए उपचुनाव
में ग्रामीणों को मतदान किया। मतदान शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
चुनाव
में दो लोगों ने पर्चा भरा था। गांव में मतदाताओं की संख्या 1419 है
जिन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना था लेकिन मात्र 42.52 प्रतिशत अर्थात
614 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि पूर्व ग्राम प्रधान
गिरजा राम शास्त्री के आकस्मिक निधन पर ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया
था।
बता दें कि ग्राम सभा में ग्राम प्रधान की रिक्त पद पर गुरुवार को
प्रात: 7 बजे से प्रारम्भ कराया गया जो शाम पांच बजे तक चला। मतदाताओं ने
दोनों प्रत्याशियों तिलकू और राममूरत इन दोनों प्रत्याशियों के भाग्य को
मतपेटियों में कैद कर दिया। इस संबंध में प्रीसाइडिंग आफिसर श्यामनारायण और
राजनाथ यादव ने बताया कि मतगणना दो मई को विकासखंड कार्यालय के सभागार में
होगी।