फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चालक करने लगा लघुशंका तो चोर ले उड़े ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात चोर चकमा देकर एक ई- रिक्शा लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत 112 नंबर पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मढि़या गांव निवासी मंगल बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे पड़ाव चौराहे से दो सवारी को बैठाकर पीडीडीयू नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पड़ाव चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ा, तभी उसे लघु शंका लग गई। इस दौरान ई रिक्शा में बैठ लोग ई- रिक्शा लेकर भागने लगे। यह देख उसने उनका पीछा भी किया। लेकिन चोर ई- रिक्शा लेकर फरार हो गये। इस बाद उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं शुक्रवार की सुबह पीड़ित के बड़े भाई आलोक ने मुग़लसराय कोतवाली जाकर चोरी की तहरीर दी है। पुलिस चौराहे के आसपास लगे की कैमरे को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें