फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बरौनी से ग्वालियर और मालदा टाउन से खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के साथ अन्य रास्ते पर चल रही पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना से पूरी, बरौनी से ग्वालियर और मालदा टाउन से खातीपुरा जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब इन ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। इसी क्रम में पुरी-पटना स्पेशल अब 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को जबकि पटना पूरी स्पेशल 29 सितंबर तक चलाई जाएगी। ग्वालियर-बरौनी स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को जबकि वापसी में यह ट्रेन एक अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। इसी तरह अप हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को जबकि डाउन में तीस जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। वहीं अप आसनसोल-खातीपुरा स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को जबकि डाउन में 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को, अप मालदा टाउन-खातीपुरा स्पेशल अब 25 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जबकि डाउन में 26 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें