जिला पंचायत बोर्ड की बैठक 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से नौगढ़ विकास खंड के लौवारी गांव स्थित स्थित जिला पंचायत की ओर से बनाए गए सामुदायिक टीनशेड में होगी। जिला पंचायत की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में 14 अक्तूबर 2025 की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया जाएगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाले धन से निर्माण कार्य की योजना तैयार की जाएगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड फंड के तहत मिलने वाली धनराशी से होने वाले कार्य, जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट के अनुमोदन पर चर्चा की जाएगी।