दुर्गावती थाना के खजुरा गांव के समीप पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बाइक सवार देा युवकों को पकड़ा और उनके पास से 7.4 लीटर शराब बरामद की। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार मोनू कुमार निवासी कुल्हड़िया व आकाश कुमार निवासी मौहरिया का चालान किया गया है।