फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुरैनी पंप कैनाल के पास गंगा कटान-रोधी कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में हो रहे भू-कटान को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को गुरैनी पंप कैनाल के पास गंगा तट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटान-रोधी एवं तट सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गुरैनी पंप कैनाल के समीप गंगा नदी से हो रहे कटान की स्थिति का अवलोकन किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं से चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की तकनीकी जानकारी ली और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए तटीय सुरक्षा के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा तट पर चल रहे सभी सुरक्षात्मक और मरम्मत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आबादी और कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा बंधी डिवीजन को निर्देश दिया कि गंगा तट के स्थायी संरक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तत्काल तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र को कटान की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी भूमि और फसलों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें