फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्सलेन और फोरलेन सड़क का विवाद शासन तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय कोतवाली में बृहस्पतिवार को नगर में सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग कर रहे नगरवासियों के साथ एसडीएम मुगलसराय, क्षेत्राधिकारी सदर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक हुई। इसमें नगर में फोरलेन व सिक्सलेन सड़क के निर्माण के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे पर चर्चा की गई। इससे पहले नगरवासियों ने नगर में घूमकर लोगों से सिक्सलेन सड़क के निर्माण के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि लोगों की सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग शासन तक पहुंचाई जा चुकी है। शासन के निर्णय के अनुसार ही नगर में सड़क बनवाई जाएगी। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को जारी किए गए नोटिस को लेकर जल्दी ही लोगों को आगे की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में जीटी रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्दी ही शुरू की जाएगी। इस दौरान सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग कर रहे लोगों ने 11 फरवरी को सुबह 11 बजे शंखनाद कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी। जिस पर अधिकारियों ने विचार के बाद अनुमति देने की बात कही। इस दौरान संतोष कुमार पाठक, दुर्गेश पांडेय, योगेश, सोनू सिंह, पवन सिंह, चंद्रभूषण मिश्रा, संजीवन लाल रजक, अजय यादव गोलू, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें