फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री तक पहुंचेगी दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की एक बैठक रविवार की रात हुई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल ने व्यापारियों की बात मंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिया। कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक बन रही सिक्स लेन के विरोध में दुलहीपुर और महाबलपुर के व्यापारियों ने दुलहीपुर महाबलपुर बचाव संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। रविवार की रात मोर्चा की बैठक में शिवशंकर पटेल ने कहा कि व्यापारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए उसे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कहा कि व्यापारियों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। कहा कि मंडलायुक्त और डीएम से मिलकर राजस्व विभाग की 1882-83 के नक्शे के अनुसार सड़क के मध्य से पीडब्ल्यूडी की जमीन का पता लगाने के बाद ही चिह्नित करने की मांग की जाएगी। महेंद्र यादव ने कहा कि महाबलपुर की सुरक्षा हर हाल में होनी चाहिए। समाजसेवी रतनलाल श्रीवास्तव ने सड़क नापी के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित कर उसमें मोर्चा के प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जलालुद्दीन, डॉ. आरके शर्मा, अवधेश उपाध्याय, राजकुमारी गुप्ता, महेंद्र शर्मा, बुल्लू यादव, सूर्यप्रकाश सिंह, गोविंद गुप्ता, खलील आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चितरंजन सोनकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें