स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने दम खम का परिचय दिया। सोमवार को राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच जम्मू और गुवाहाटी के बीच खेला गया, जिसमें जम्मू ने गुवाहाटी को एक अंक से पराजित कर दिया। तरह जयपुर और जबलपुर के बीच खेले गए मैच में दो अंक से जयपुर विजयी रहा। बैंगलुरू तथा अहमदाबाद के मध्य खेले गए मैच में बंगलुरू ने अहमदाबाद को एक अंक से पराजित किया। चंडीगढ़ ने देहरादून को 13 अंक से, कोलकाता ने एक अंक से एर्नाकुलम, एक पारी व तीन अंक से हैदराबाद ने मुंबई को पराजित किया। रांची ने सिलचर को एक पारी 4 अंकों से हराया तो भुवनेश्वर ने चेन्नई को 8 अंकों से मात दी। लखनऊ ने आगरा को 18 अंकों से, जम्मू ने एर्नाकुलम को एक अंक से तथा कोलकाता ने गुवाहाटी को एक अंक से मात दी। इसके पूर्व मैच के प्रति युवाओं का उत्साह दिखा। परंपरागत तरीके से तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। इसके बाद सैकड़ों छात्रों के बीच विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।