फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव के समीप बुधवार को दोपहर में एक बजे दो बाइकों की टक्कर मेें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


 रामगढ़ निवासी युवक अपने बड़े पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से बलुआ गंगा घाट जा रहा था। मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजवाया। जबकि मृतक के शव को घर वाले अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।


रामगढ़ निवासी आशीष कुमार सिंह (37) पुत्र रामअवध सिंह के बड़े पिता शिवपूजन का निधन हो गया था। घर वाले शव को लेकर बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन


 आशीष भी बाइक से शव यात्रा में शामिल होने के लिए निकला। अभी वह महमूदपुर के समीप ही पहुंचा था कि उसी गांव के मुन्ना मौर्य की बाइक से टक्कर हो गई।

इस घटना में आशीष और मुन्ना दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक आशीष की मौत हो चुकी थी जबकि मुन्ना को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यही नहीं मृतक आशीष के घर वालों को सूचित किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही आशीष के घर वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग शव को अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आशीष दो भाइयों में बड़ा था और खेती बाड़ी संभालता था। आशीष की मौत के बाद माता सुशीला देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष धारकेश्वर सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना उन्हें नहीं मिली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें