फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर अधेड़ की मौत

Sun, 28 Dec 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेरी गांव निवासी विंध्याचल सिंह पुत्र नीबू सिंह गेहूं बोने के लिए अपने पड़ोसी की ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहे थे। ट्रैक्टर के रोटावेटर पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन


 खेत की जुताई पूर्ण होने वाली थी कि वह ट्रैक्टर से उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी पैर फिसल गया। इससे वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दहशत में चालक खटारू सिंह ट्रैक्टर को घर पर खड़ा कर भाग गया। किसान के बिखरे शव को कौए नोचने लगे।

 ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वहां विंध्याचल का शव बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना  परिवार वालाें को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान ने इसी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें