फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवका का शव थाने के पीछे नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र से गायब हुए युवक का शव शुक्रवार को थाना परिसर के पीछे बह रही नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र निवासी जमील फारूकी का पुत्र मोहम्मद तौकीर (22) के मोबाइल पर बृहस्पतिवार की रात किसी का फोन आया। वह मोबाइल पर बात करते हुए घर से कहीं चला गया। काफी देर बाद उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले परेशान हो उठे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी कि शुक्रवार की सुबह थाने के पीछे बह रही नदी में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान के सूचना मिलते ही जमील भी वहां पहुंच गया और उसने शव की शिनाख्त मोहम्मद तौकीर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें