फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 20 साल से टूटी पुलिया की 32.88 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा और कुचमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग पर सदलपुरा गांव में करीब 20 साल से क्षतिग्रस्त पुलिया की 32.88 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी देने के साथ बजट भी जारी कर दिया है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पुलिया बनने के बाद 12 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


सदलपुरा गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया करीब 20 साल से क्षतिग्रस्त है। पुलिया की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है और रैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया की हालत बेहद जर्जर होने के कारण इससे आवागमन बंद कर दिया था। लंबे समय से क्षेत्र के लोग पुलिया के मरम्मत की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने पुलिया के मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।

इनसेट......

इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

पुलिया बनने से गंजख्वाजा और कुचमन सहित बसनी, रामपुर, चंदौली खुर्द, दयालपुर, सदलपुरा, रेवसा, केशवपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें अब लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट......

पुलिया के मरम्मत के लिए भेजी गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। बजट जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड), चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें