फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने की आत्महत्या

Sun, 21 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर के महेवा गांव के समीप भूपौली निवासी दंपती ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घर के भूमि विवाद से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। तहरीर नहीं मिलने से केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


 भूपौली निवासी रामजी के दो पुत्रों गुड्डू (30) और पप्पू में लंबे समय से चार बिस्वा जमीन के लिए विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत भी हुई।  शनिवार की सुबह गुड्डू अपनी पत्नी सरिता (25) के साथ निकल गया।

 दोनों घर से पांच किलोमीटर दूर महेवा गांव के समीप रेलवे लाइन के पास पहुंचे। सुबह साढ़े दस बजे पटना की ओर से आ रही ट्रेन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे-बहू के शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया कि गुड्डू का विवाह पांच वर्ष पहले सकलडीहा कोतवाली के तीथापुर  बेटे और बहू आत्मघाती कदम उठाएंगे, इसका अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें