फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देश का सबसे कठिन व्रत शुरू, खरना के बाद 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान

विज्ञापन
छाला छठ पर फल की खरीदारी करती महिलाएं। - संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश का सबसे कठिन व्रत शनिवार को खरना के बाद शुरू हो गया। अब 36 घंटे तक आस्थावान निर्जल रहेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से खरना का अनुष्ठान किया। गुड़ और दूध से बनी खीर व रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत की। छठी मैया की आराधना और सूर्यदेव के प्रति अटूट आस्था का यह दृश्य गंगाघाटों से लेकर घरों तक दिखा।
खरना की तैयारियों के लिए सुबह से ही व्रती महिलाएं जुटी रहीं। महिलाओं ने गंगाघाटों पर पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। इसके बाद गंगाजल लेकर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए घर पहुंची। शाम को घरों में मिट्टी के चूल्हे पर अरवा चावल, गुड़ और दूध से बनी खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया।
विज्ञापन

स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए सूर्यदेव को भोग लगाया गया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खरना का प्रसाद ग्रहण कर छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। खरना के प्रसाद के साथ ही व्रतियों का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

छाला छठ पर फल की खरीदारी करती महिलाएं। - संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें