फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की स्थिति ऐसी की मानों कभी विकास हुआ ही न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के विकास के नाम पर पालिका कार्यालय के सभागार में बैठक कर जनप्रतिनिधि मेज थपथपा कर समय-समय पर करोड़ों का बजट पास करते रहते हैं। बावजूद इसके नगर के सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है। काली महाल और चतुर्भुपुर वार्ड में सड़कों का हाल ऐसा है कि मानो विकास का पहिया वर्षों से इधर घूमा ही न हो। लोगों के अनुसार पिछले दो दशक में कई जनप्रतिनिधि आए लेकिन किसी ने भी सड़कों को सही कराने को लेकर कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में विकास की सच्चाई को परखना हो तो काली महाल और चतुर्भुजपुर वार्ड का भ्रमण कर लिजिए। वार्डों में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों के कारण लोगों को मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। हल्की सी बारिश में वार्डों की सड़के झील में तब्दील हो जाती है। काली महाल निवासी विजय तिवारी ने कहा कि वर्षों से वार्ड का विकास बाधित है। वार्ड में सड़क व पानी निकासी की समस्या के चलते लोगों का जीना मुुहाल हो गया है। विशाल कुमार ने कहा कि दोनों ही वार्ड नगर पालिका कार्यालय से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है लेकिन इन वार्डों में कभी भी क्रमबद्ध तरीके से विकास से संबंधित कोई कार्य हुआ ही नहीं। आजाद सोनकर ने कहा कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वार्ड में सड़कों की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से भी अधिक खराब है। चतुर्भुपुर वार्ड निवासी अजय क्षत्रीय ने कहा कि हल्की सी बारिश ने वार्ड में विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें