पीडीडीयू नगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में इन दिनों ठंड का प्रभाव कम हुआ है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पतिवार से जिले में मौसम बदल सकता है। अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड फिर बढ़ सकती है।
गर्मी का अनुभव होने पर इन दिनों लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप निकलने के दोपहर में गर्मी के मौसम का एहसास होने लगा। हालांकि रात में तापमान में गिरावट होने से ठंड रही। कुछ दिन से सुबह होते ही धूल खिल रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज ठंडी उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण छह व सात फरवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड फिर बढ़ सकती है।