फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभ्ाा

Sun, 27 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो, शास्त्रीनगर स्थित तपोवन विद्यालय के आवासीय परिसर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य परावन सिंह ने फीता काटकर किया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मबल जागता है।

कहा कि  बच्चों को शैक्षणिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि बच्चों का आत्मबल मजबूत हो और वह अपने अंदर की खामियों को ढूंढकर उसे दूर कर सकें।
विज्ञापन


 प्रबंधक विजय कुमार राय ने कहा कि खेलकूद से बच्चों की बौधिक क्षमता का विकास होता है और उनकी शरीर भी स्वस्थ्य रहता है, जो विद्यार्थियों को लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान जलेबी रेस, बाल रेस, बुक रेस, पोटेअटो, चम्मच रेस, खो-खो व दौड़ सहित तमाम खेलकूद कार्यक्रम हुए, जिसमें  हिस्सा लिया। इसमें संध्या, रौशन, आदित्य, उत्कर्ष, अमृता, प्रदीप, राहुल, राजन, खुशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें