फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहर की पक्की लाइनिंग एक वर्ष में ही हुई ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेती शुरू होते ही सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट कर्मनाशा नहर का तटबंध टूटने के बाद बुधवार को चंद्रप्रभा डिवीजन के अंतर्गत पथरहवा राइट माइनर द्वितीय की पक्की लाइनिंग बुधवार ध्वस्त हो गई। गरला गांव के केदलीपुरवा बस्ती के सामने लभभग 40 मीटर हिस्से में नहर का तटबंध टूटा है। वर्ष 2025 में 1.25 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

तटबंध टूटने से नहर का पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा है। धान की नर्सरी डालने को लेकर पुरानी चकिया, दुबेपुर, लालपुर, बोदारा खुर्द कला आदि गांव के किसान सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त (अराजनैतिक) के तहसील महामंत्री धीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी विकास मित्तल से मुलाकात कर सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली की शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देशित कर तत्काल टूटे तटबंध की मरम्मत कराने तथा पूरी परियोजना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें