फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चौराहे पर तलवार से काटा केक, पुलिस ने पकड़कर किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी मुहल्ले में रविवार की रात कुछ युवकों ने बीच चौराहे पर तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। उसके बाद गानों पर खूब थिरके। बीच सड़क पर टेबल लगाकर हो-हल्ला मचाया तो राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे ब्वाय सहित तीन लोगों को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। शाहकुटी निवासी राजेश भारती के पुत्र राजा भारती (22) का रविवार को जन्मदिन था। राजा और अमित भारती व श्याम कुमार सहित उसके मित्रों ने बर्थडे को कुछ अलग तरीके से मनाने का सोचा। रविवार की रात उन्होंने शाहकुटी के मुख्य चौराहे पर टेबल लगाई। टेबल पर दो केक रखे गए और राजा भारती को बैठाया। राजा भारती ने बड़ी तलवार लेकर केक काटा। इसके बाद चौराहे पर ही साथियों और युवाओं ने गानों की धुन पर खूब डांस किया। सोमवार की सुबह बर्थडे का वीडियो वायरल हो गया। मुगलसराय इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अमित भारती (20), राजा भारती (22) और श्याम कुमार (45) को पकड़ लिया। उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया। पूछताछ में युवकों ने कहा कि उन्होंने लकड़ी की तलवार प्रयोग की थी। वहीं सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया इस तरह की घटनाएं अपराध की श्रेणी में आती है। इस वजह से कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें