पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यादव चौराहे के पास रविवार की रात लूट का प्रयास करने आरोप में पुलिस ने दो लोगों को घटना स्थल के पास से धर दबोचा। जबकि उनके साथ आये अन्य दो लोग मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। सोमवार को पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की रात भिसौड़ी गांव के समीप यादव चौराहे पास बदमाशों ने एक व्यक्ति से बाइक लूट का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के मौके पर पहुुंचने के कारण घटना में वे लोग सफल नहीं हो पाए। इस दौरान ग्रामीणों ने कमलेश निवासी हेरिटेज बाइपास थाना रोहनिया जिला वाराणसी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने बीरू निवासी भिसौड़ी को भी धर दबोचा। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया।